फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की बढ़ती मृत्यु दर रोकने के लिए तेज करें प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल व इमरजेंसी का मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई के साथ मरीजों को दी जा रहीं सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कोरोना से बढ़ती मृत्यु दर को रोकने के लिए तेजी से प्रयास किए जाएं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के साथ बैठक करते हुए जनपद में कोविड-19 से हो रही मौतों को कैसे रोका जाए पर चर्चा की और इसे रोके जाने के निर्देश दिए। डॉ. अंशुल जैन ने बताया कि मरीज के देर से आने के कारण मौत हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कई बार यह भी देखा गया कि मरीज की कोविड जांच में पता चलता है कि वह डायबिटीज है। इस कारण और अधिक समस्या आ रही है। मंडलायुक्त ने कहा कि ऐसे मरीज जो अन्य बीमारियों से ग्रस्त हैं, उनका संवेदनशील होकर उपचार किया जाए और ऑक्सीजन की उपलब्धता नियमित रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने भर्ती मरीजों को समय से चाय-नाश्ता व गुणवत्ता के साथ भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीएमएस डॉ. हरीशचंद्र आर्या, डॉ. पारस गुप्ता, डॉ. जकी सिद्दीकी व डॉ. नमिता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें