फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों में लगेंगे साउंड सिस्टम, कोविड - 19 पर करेंगे सजग

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जनपद में रोडवेज की बसों में जल्द ही यात्रियों को कोविड - 19 से बचाव के संदेश सुनने को मिलेंगे। परिवहन निगम इसके लिए सभी बसों में साउंड सिस्टम लगाने जा रही है। जैम पोर्टल के जरिये साउंड सिस्टम की खरीद प्रक्रिया शुरू हो गई है। झांसी परिक्षेत्र की लगभग 143 बसों में यह साउंड सिस्टम लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इन दिनों देखा जा रहा है कि अधिकांश यात्री कोविड - 19 से बचाव के प्रति सजग नहीं हैं। कई यात्री मास्क पहनने में कोताही बरत रहे हैं। साथ ही, सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों को भी पूरा नहीं कर रहे हैं। एक सीट पर तीन से चार यात्री बैठ रहे हैं। यात्री कोविड - 19 को लेकर जागरूक हों। इसके लिए सभी बसों में साउंड सिस्टम लगाये जा रहे हैं। इसके साथ ही परिवहन निगम ने सभी चालक - परिचालकों को निर्देश दिए है, कि वह मास्क अवश्य पहने। बिना मास्क के ड्यूटी करने पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। एआरएम राम लवट ने बताया कि कोरोना से बचाव व जागरूकता के लिए सभी बसों में साउंड सिस्टम लगाये जा रहे हैं।
हाथों को नहीं किया जा रहा है सैनिटाइज
रोडवेज की कई बसों में कोविड - 19 से बचाव को लेकर उदासीनता बरती जाने लगी है। महानगर के बस स्टैंड पर कई यात्रियों ने बताया कि पहले उनके हाथों को सैनिटाइज किया जाता था। लेकिन अब यह नहीं होता है। इसके साथ ही सीट पर चार से पांच यात्री बैठने को विवश रहते हैं। ग्रामीण इलाकों की बसों में यह समस्या काफी है। बसें भी साफ नहीं रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें