फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एक मंडप के नीचे दांपत्य जीवन की डोर में बंधे जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक-दूजे के हुए 240 जोड़े
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। कोछभांवर स्थित रामराजा गार्डन में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें 240 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। इनमें 209 हिंदू जोड़ों ने सात फेरे लिए तो 31 मुस्लिम जोड़ों ने निकाह किया।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन मौजूद रहीं। इस दौरान उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से गरीब एवं निराश्रित महिलाओं के विवाह की समस्याओं का निराकरण किया गया है। सभी जोड़ों ने इस आयोजन का हिस्सा बन दहेज प्रथा जैसी एक बड़ी कुरीति को तोड़ने का कार्य किया है। इस दौरान उन्होंने नव युगल वर-वधुओं को प्रमाणपत्र भी वितरित किए। मौके पर अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष कपिल बिरसैनिया, संतराम पेंटर, मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव ने उपस्थित लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें