फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ई-रिक्शा सवार दंपती को वाहन ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बड़ागांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बृहस्पतिवार रात ई-रिक्शा सवार दंपती को टक्कर मार दी। दंपती समेत उनका सात साल का बेटा घायल हो गया। तीनों को मेडिकल अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया जबकि दोनों घायलों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रेमनगर के कृष्णा कॉलोनी निवासी घनश्याम यादव चलाता है। बृहस्पतिवार को उसकी भतीजी की शादी दतिया के भांडेर में थी। वह अपने ई-रिक्शा से पत्नी खिल्लन (37) एवं सात साल के बेटे नमन को लेकर गया था। परिजनों ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद तीनों झांसी लौट रहे थे। उनका ई-रिक्शा झांसी-कानपुर हाईवे से होता हुआ जैसे ही बड़ागांव के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उनके ई-रिक्शे को तेज टक्कर मार दी। ई-रिक्शा सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गया। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उनको लेकर अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टरों ने खिल्लन को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें