फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: दंपती ने खाया जहर, भाई की शादी में शामिल होकर लोटी थी महिला, पति की मौत, पत्नी गंभीर

Mon, 27 Mar 2023 12:36 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

मृतक के चाचा पुरुषोत्तम ने बताया कि पति-पत्नी के जहर खाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मुन्नो के होश में आने पर उससे ही पता चलेगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के मऊरानीपुर थाना इलाके में एक दंपती ने जहर खा लिया, जिससे पति-पत्नी दोनों की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने इलाज के लिए दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। दंपती के आत्मघाती कदम उठाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसके लिए महिला की सेहत में सुधार का इंतजार किया जा रहा है।

 

मऊरानीपुर के ग्राम कोटरा निवासी भरतलाल सेन (27) खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का जीवन यापन करते थे। छह साल पहले उनकी शादी मुन्नो के साथ हुई थी। हाल ही में मुन्नो के भाई की शादी हुई थी, जिसमें शामिल होने के लिए मुन्नो अपने मायके गई हुई थी। 24 मार्च की शाम वह वापस अपनी ससुराल लौटी थी। रात में खाना खाकर पति-पत्नी सोने चले गए थे।

 

सुबह देर तक उनके कमरे से किसी भी तरह की आहट नहीं आई। इस पर परिजनों ने कमरा खोला तो दोनों बेसुध पड़े हुए थे। आनन-फानन दोनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां भरत लाल की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि मुन्नो की हालत गंभीर बनी हुई है।मृतक के चाचा पुरुषोत्तम ने बताया कि पति-पत्नी के जहर खाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मुन्नो के होश में आने पर उससे ही पता चलेगा। मृतक के दो बेटे कार्तिक (5) और आदित्य (3) हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें