फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीएड प्रवेश की काउंसलिंग पहले सप्ताह से होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय बीएड में प्रवेश के लिए काउंसलिंग अगस्त के पहले सप्ताह में शुरू करेगा। इससे जल्द दाखिले की प्रक्रिया पूर्ण होगी और पठन-पाठन शुरू होगा। यह दावा बीएड प्रवेश परीक्षा के राज्य समन्वयक प्रो. एसपी सिंह ने किया है।
विज्ञापन

बीयू ने प्रदेश के 69 जिलों में 751 परीक्षा केंद्र बनाकर एक जून को प्रवेश परीक्षा कराई थी। इसमें 3,05439 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए और 3.04 लाख सफल हुए। कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने 10 जुलाई से काउंसलिंग कराने की घोषणा की मगर प्रदेश के अधिकांश विवि ने परिणाम घोषित करने में असमर्थता जताई। जब कुलसचिव राजबहादुर ने प्रदेश के विवि से संपर्क साधा तो किसी ने परीक्षा चलने की वजह से जुलाई में परिणाम जारी करने की असमर्थता जताई तो किसी ने अन्य कारणों से मजबूरी बताई। इस पर उन्होंने अगस्त के मध्य में काउंसलिंग कराने की बात कही। मंगलवार को प्रदेश समन्वयक प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि बीएड की काउंसलिंग अगस्त के पहले सप्ताह में शुरू करवा दी जाएगी। ॉयदि काउंसलिंग देरी से शुरू होगी तो समय पर सभी प्रवेश नहीं हो सकेंगे, जिससे पाठन-पाठन भी प्रभावित होगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें