फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक राय नहीं हुए पार्षद, त्रिवेंद्रम, पणजी और इंदौर-मुंबई की करेंगे सैर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शैक्षिक प्रशिक्षण पर जाने के लिए नगर निगम के पार्षद एक राय नहीं हुए हैं। पार्षदों को तीन दलों में त्रिवेंद्रम, पणजी एवं इंदौर-मुंबई के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए नगर निगम द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। तारीख तय होते ही पार्षदों को रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा प्रत्येक वर्ष पार्षदों को शैक्षिक प्रशिक्षण पर भेजा जाता है। हर बार पार्षद सलाह कर एक ही स्थान को चुनते हैं। लेकिन इस बार काफी प्रयास के बाद भी पार्षद एक राय नहीं हो सके हैं। जिससे नगर निगम के अधिकारियों की मुसीबत बढ़ गई है। ऐसे में इस बार पार्षदों को त्रिवेंद्रम, पणजी और इंदौर-मुंबई भेजने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए तीन ग्रुप बनाए जा रहे हैं। अब तक तकरीबन 40 पार्षदों ने इच्छा जाहिर करते हुए जाने की सहमति जताई है। नगर आयुक्त पुलकित गर्ग ने बताया कि एक राय नहीं होने पर यह निर्णय लिया गया है। तिथि तय होते ही रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें