फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर भड़के पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शन कर की मामले की निष्पक्ष जांच की मांग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पार्षद राहुल कुशवाहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के विरोध में शुक्रवार को नगर निगम के पार्षद लामबंद हो गए। उन्होंने नगर निगम में प्रदर्शन करते हुए फर्जी शिकायत के आधार पर पार्षद पर मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया। उन्होंने मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

एक महिला कर्मचारी ने नवाबाद थाने में वार्ड नंबर 33 के पार्षद राहुल कुशवाहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। महिला कर्मचारी ने पार्षद पर अश्लील भाषा का प्रयोग करने और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगाया था। इसकी जानकारी लगने पर शुुक्रवार को नगर निगम के पार्षदों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए कहा कि षणयंत्र के तहत पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला कर्मचारी पार्षद से बुराई मानती है, जिस वजह से उसने मुकदमा दर्ज कराया है। इसकी निष्पक्ष जांच कराकर मामले का निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान पार्षद लखन कुशवाहा, पूजा शशिकांत, रमा कुशवाहा, विनीता ठागले, नीता विकास मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें