फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं छुप सकेगी गुर्दा की बीमारी

Wed, 23 Sep 2015 12:42 AM IST
झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में रिसर्च माइक्रोस्कोप विद इम्यूनो फ्लोरेस्ट नामक नई मशीन आ गई है। अब इसके जरिए गुर्दे की बीमारियों की सटीक डायग्नोसिस करने में मदद मिलेगी। टेंडर के जरिए यह मशीन 18 लाख रुपये की कीमत से खरीदी गई है। 
विज्ञापन


मशीन स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। मशीन की खासियत यह है कि माइक्रोस्कोप में स्लाइड लगाकर उसको स्क्रीन पर प्रोजेक्ट करने की भी सुविधा उपलब्ध है। इससे चिकित्सक आपस में विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से बेहतर डाइग्नोस कर सकेंगे। पैथलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. डी नाथ ने बताया कि नवीन माइक्रोस्कोप मशीन से गुर्दे, स्किन अंगों की बीमारियों की जांच की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इसके अलावा भी कई बीमारियों की सूक्ष्म से सूक्ष्म जांच कर मर्ज का पता लगाया जा सकेगा। ऐसी मशीन झांसी में किसी भी प्राइवेट पैथलॉजी में भी नहीं है। प्रदेश के कुछ ही मेडिकल कॉलेज में यह उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि मशीन स्थापना के बाद ही जांच पड़ताल कर कंपनी को उसका भुगतान कर दिया जाएगा। इसके बाद मरीज इस मशीन से जांच करवा सकेंगे। 
पेंटाहेड माइक्रोस्कोप भी आयारिसर्च के अलावा पेंटाहेड माइक्रोस्कोप की भी खरीद कर ली गई है। पेंटाहेड माइक्रोस्कोप में पांच कैमरे लगे हुए हैं। इस मशीन में एक साथ पांच चिकित्सक स्लाइड को देख सकेंगे। अभी तक जो माइक्रोस्कोप मेडिकल कॉलेज में हैं, उसमें एक ही कैमरा लगा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें