फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजाइनर और किफायती बर्तनों से बढ़ाइए सेहत और शान

विज्ञापन
Costly pot increase health - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
झांसी। कोरोना काल में मंदी के दौर से गुजर रहे बाजार में त्योहारों के चलते फिर से रौनक लौटने लगी है। वहीं, त्योहार पर मार्केट में निकला ग्राहक बिना खरीदारी के वापस न जाए, इसे लेकर अबकी बार दुकानदारों ने खासा इंतजाम किया है। दुकानदारों का कहना है कि बाजार में नवरात्र, करवा चौथ, धनतेरस और दीपावली पर बर्तनों की डिजाइनर और कम दामों वाली वैराइटी लोगों को खूब पसंद आ रही है। वहीं, कोरोना के चलते घर-घर स्वास्थ्य को लेकर लोग जागरूक हो रहे हैं ऐसे में बाजार में तांबे का डिजाइनर और नक्काशीदार टोंटी वाला मटका, मेहमानों की आवभगत के लिए राजसी पीतल और स्टील के थाल, बेली टंकियां और हार्ट शेप गिलास व कलरफुल डिनर सेट की वैराइटी बेहद सस्ते दामों में उपलब्ध है। इसके अलावा कलरफुल करवा और घर को जगमग करने वाला क्रिस्टल दीपक त्योहार को खास बनाएगा। इसके अलावा कई डिजाइनर वैराइटी बाजार में सजाई जा रही हैं। त्योहार पर गिफ्ट देने के लिए यह वैराइटी बेहतरीन है।
विज्ञापन

-डिजाइनर तांबे का मटका-सीपरी बाजार और सुभाष बाजार में पांच लीटर से लेकर 20 लीटर पानी तक के तांबे का बेहद सुंदर राजसी नक्काशीदार और मार्बल डिजाइन के टोंटी व गिलास वाले तांबे के मटके सजाए गए हैं। इनके रेट 1000 रुपये लेकर 2500 रुपये तक हैं। इसकी खरीदारी सेहत से भरपूर होगी। इसे आप त्योहार पर खरीदकर किसी को गिफ्ट भी दे सकते हैं।
-पीतल और स्टील के राजसी थाल, डिजाइनर डिनर सेट-त्योहार पर प्लेट और थाल के रूप में पीतल व स्टील के थाल 350 रुपये लेकर 500 रुपये में उपलब्ध हैं। इसके अलावा, जग, हार्टशेप गिलास, डिजाइनर कलरफुल डिनर सेट और बेली (पेट के आकार में) टंकियां आपके बजट और हर साइज में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

--------
कलरफुल करवा और क्रिस्टल दीपक-रीतिक स्टील हाउस के राहुल के अनुसार अबकी साल करवा चौथ के लिए पीतल के हल्के सजे हुए कलरफुल करवा 200 से लेकर 500 रुपये उपलब्ध हैं। महिलाएं इसे खूब पसंद कर रही हैं। सुभाष बाजार के दुकानदार बताते हैं कि क्रिस्टल दीपक के अंदर दीया रखते ही आपका घर उसकी डिजाइन से भर जाएगा। दीपक 200 से 300 रुपये में है।
त्योहार पर खरीदारों की जेब पर बोझ न पड़े इसके लिए बर्तन बाजार में कम दाम वाली कई वैराइटी उतारी गई हैं। वहीं, कोरोना काल में तांबे के बर्तन में पानी रखने के लिए तांबे के स्पेशल टोटी वाले नक्काशीदार और डिजाइनर मटके इस बार सभी को पसंद आएंगे। इसके अलावा गिलास, डिनर सेट, स्टील के बर्तनों की कई वैराइटी हैं।
हर्ष, बर्तन व्यापारी, श्री मंगला काली, सीपरी बाजार
कोरोना काल में लोग आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। त्योहार भी मनाना है, ऐसे में लोगों की खुशियां कम न हों और दुकानदारी भी अच्छी चले, इसे लेकर इस बार बाजार में हल्के वजन के पीतल, स्टील और तांबे के बर्तनों की रेंज उपलब्ध कराई जा रही है। ताकि खरीदारी लोगों के बजट में रहे और लोग मनचाहा सामान ले सकें।
पवन जैन, बर्तन व्यापारी, रितिक स्टील हाउस, सीपरी बाजार
लोग खरीदारी के लिए निकल रहे हैं, माता की मूर्तियां, डिजाइनर क्रिस्टल दीपक, हल्के नक्काशीदार बर्तन नवरात्र, करवा चौथ और धनतेरस के साथ दीपावली पर ग्राहकों को पसंद आएंगे। हर वर्ग के लोग त्योहार पर अपने बजट के अनुसार खरीदारी कर सकें, इसका पूरा ध्यान रखा गया है। बाजार में कई वैराइटी सजाई जा रही हैं।
विज्ञापन

प्रमोद कुमार, बर्तन व्यापारी, सुभाष मार्केट
--------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें