फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूस लेने संबंधी वीडियो की जांच में पुष्टि

विज्ञापन
सरकारी आवास - फोटो : ?????? ????
विज्ञापन
झांसी। सरकारी आवासीय योजना के नाम पर लाभार्थी से पैसों की मांग करने को लेकर बनाए गए वीडियो के जांच में सही होने की पुष्टि हो गई है। जांच के बाद एसडीएम ने रिपोर्ट सीडीओ को सौंप दी है। आरोपों की पुष्टि होने के बाद अब दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन

बंगरा ब्लॉक में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विनोद ने गत दिनों कंप्यूटर ऑपरेटर और एक कर्मचारी का पैसे लेते हुए वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था। वीडियो बनाने की जानकारी जब आरोपित कर्मचारियों को हुई तब उन्होंने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को प्रताड़ित कर उस वीडियो को डिलीट करने का दबाव बनाने लगे। इससे परेशान होकर उसने जहर खा लिया हालांकि उपचार के बाद उसकी अस्पताल से छुट्टी हो गई। मामले की जानकारी होने पर सीडीओ निखिल टीकाराम फुंडे ने एसडीएम को जांच सौंप दी। जांच के दौरान आरोप सही पाए गए। सूत्रों का कहना है आरोपियों ने भी अपनी करतूत कबूल की है। जांच के बाद एसडीएम ने रिपोर्ट सीडीओ को सौंप दी है। सीडीओ का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें