झांसी में नगर निगम की तरफ से नई पहल की शुरूआत की गई है। नगर निगम ने आमदनी बढ़ाने के लिए गाय के गोबर से बने दिये, माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ती के साथ कई किट बनाई गई हैं।
कान्हा उपवन में गायों के गोबर से उत्पाद बनाकर नगर निगम आय बढ़ायेगा। इसके लिए गोबर के दीये, लक्ष्मी, गणेश, स्वस्तिक, शुभ लाभ, श्री, ॐ की किट बनाई गई है।जिसकी कीमत 150 से 250 रुपये तक है। नगर निगम के गृहकर काउंटर के पास से लोग किट खरीद सकते हैं।