फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: निगम काे मिला ट्रैफिक प्लान, लागू हुआ तो नहीं झेलेंगे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। महानगर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए राइट्स कंपनी ने नया ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया है। इस नए प्लान में एक रिंग रोड समेत गणेश चौराहे से फिल्टर रोड पर आरओबी बनाने का भी प्रस्ताव है। इसी तरह ट्रैफिक प्लान में सार्वजनिक परिवहन के लिए भी अलग से रास्ते तय किए गए हैं। निगम अफसरों का कहना है कि मंजूरी मिलने के बाद इसी ट्रैफिक प्लान के मुताबिक यातायात संचालित किया जाएगा।
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत देश की सभी सौ स्मार्ट सिटी के ट्रैफिक को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार ने मोबिलिटी ट्रैफिक प्लान तैयार करने को कहा था। झांसी में ट्रैफिक प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी जानी मानी निर्माण एजेंसी राइट्स को सौंपी गई। करीब दो साल तक चले सर्वे के बाद कंपनी ने पिछले दिनों अपनी रिपोर्ट नगर निगम अफसरों को सौंप दी। निगम अफसरों के मुताबिक नए ट्रैफिक प्लान में गणेश चौराहे से फिल्टर रोड के लिए ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव किया गया है। इससे अयोध्यापुरी, थापक बाग, फिल्टर रोड समेत आसपास के रहने वाले लोगों को फायदा होगा। वहीं, एक रिंग रोड बनाने का भी प्रस्ताव है। यह रिंग रोड करारी से मैरी, दिगारा, प्रतापपुरा, रक्सा से होते हुए आगे निकलेगा। इसके बनने से ग्वालियर, कानपुर एवं शिवपुरी की ओर जाने-जाने वाले वाहन बगैर शहर में घुसे ही बाहर से निकल जाएंगे। इससे महानगर के भीतर वाहनों का दबाव कम होगा। एक्सईएन एमके सिंह का कहना कि कंपनी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इसे मंजूरी के लिए कमेटी के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने शहर में ट्रैफिक जाम से निजात के लिए बताए गए वैकल्पिक मार्ग

करीब दो हजार पन्नों वाली इस रिपोर्ट में पुराने शहर में रोजाना लगने वाले जाम से निजात के लिए वैकल्पिक मार्ग सुझाए गए हैं। सुभाषगंज, मानिक चौक समेत सीपरी बाजार आदि इलाकों के लिए अलग से प्रावधान किए गए हैं। जिन चौराहों पर सबसे अधिक दबाव है उन रास्तों को वन वे करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें