फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आवासीय स्कूल के 32 बच्चे हुए आई फ्लू के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुधवार को बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने कोछाभांवर में स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के बच्चों की आंखों की जांच की। इस दौरान 32 बच्चे आई फ्लू (वायरल कंजेक्टिवाइटिस) से ग्रसित पाए गए। जबकि, बीते रोज 23 बच्चे आई फ्लू से ग्रसित पाए गए थे।
विज्ञापन

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में लगभग चार सौ बच्चे अध्ययनरत हैं। मंगलवार को विद्यालय के कई बच्चे मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में आंखों में जलन होने की समस्या लेकर पहुंचे थे। जांच में इनमें से 23 बच्चे वायरल कंजेक्टिवाइटिस से ग्रसित पाए गए थे। इसके बाद अलर्ट मोड पर आए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को विद्यालय में पहुंचकर सभी बच्चों की जांच की। इनमें से 32 बच्चे वायरल कंजेक्टिवाइटिस से ग्रसित पाए गए। प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने बताया कि आई फ्लू के शिकार सभी बच्चों को हॉस्टल से अलग कर दिया गया है। बच्चों के इलाज का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। जबकि, 10 बच्चों को उनके अभिभावक घर ले गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें