कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते निकटवर्ती ओरछा में स्थित विश्व प्रसिद्ध रामराजा मंदिर को मंगलवार 17 मार्च दोपहर साढ़े बारह बजे से आम श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। पांच सौ वर्ष में यह पहला मौका है, जब मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है। भगवान की नित्य पूजा अर्चना पुजारी द्वारा यथावत जारी रहेगी।
इसके साथ ही झांसी स्थित रानी लक्ष्मी बाई के किले को बंद कर दिया गया है। वहीं राजकीय संग्रहालय झांसी में सभी कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया है।
वहीं उत्तर प्रदेश में 49 साल बाद फिर से 15 दिनों के लिए ताजमहल को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। इस बार वजह कोरोना वायरस है। 1632 से 1648 के बीच तामीर किए गए ताजमहल के दरवाजे तीन बार बंद हुए हैं। पहली बार 1971 की भारत-पाकिस्तान जंग के दौरान दिसंबर में ताजमहल में 15 दिनों के लिए पर्यटकों का प्रवेश बंद किया गया था।