फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में एक साथ मिले कोरोना के पांच नए केस, सभी हॉटस्पॉट क्षेत्र के रहने वाले

Sat, 02 May 2020 09:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन
झांसी महानगर में कोरोना के एक साथ पांच नए मामले सामने आए हैं। ये सभी हॉटस्पॉट क्षेत्र के  रहने वाले हैं। अब महानगर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।
विज्ञापन

झांसी में बीते सोमवार को ओरछा गेट निवासी पहली कोरोना पॉजिटिव महिला मिलने के बाद से लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। 

अब तक महिला का बेटा, जेठ और पड़ोस में रहने वाली एक अन्य महिला ही कोरोना पॉजिटिव थी मगर शनिवार को आई 21 लोगों की जांच रिपोर्ट में पांच नए लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। 

ये सभी हॉटस्पॉट क्षेत्र ओरछा गेट के रहने वाले हैं और एक-दूसरे के पड़ोसी हैं। इन सभी को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज या फिर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाएगा। वहीं, बृहस्पतिवार को 98 लोगो की जांच हुई थी, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें