कोरोना वायरस का संक्रमण झांसी और ललितपुर जिले में तेजी से अपना दायरा बढ़ाता जा रहा है। बुधवार को झांसी में रिकॉर्ड 523 मरीज सामने आए, जबकि ललितपुर में 186 मरीज मिले। वहीं, तीन संक्रमितों की मौत भी हुई है। मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या की वजह से हालात बेकाबू हो चले हैं। स्वास्थ्य संसाधन कमतर साबित होने लगे हैं।