झांसी। अमर उजाला की ओर से शुक्रवार को दीनदयाल सभागार में कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया जाएगा। इस दौरान कोरोना काल की विषम परिस्थितियों के बीच समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वालों का प्रतीक चिह्न देकर उनके कार्यों और जज्बे को सलाम किया जाएगा।
लक्ष्मीबाई पार्क के सामने स्थित दीनदयाल सभागार में कोरोना कर्मवीरों के सम्मान का कार्यक्रम 26 फरवरी को शाम चार बजे से शुरू होगा। कोरोना काल में तमाम लोग डटकर अपनी जिम्मेदारियों को अंजाम देते रहे। शहर और समाज की सुरक्षा में मुस्तैद रहे तथा जरूरतमंदों की जरूरतों को पूरा करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। ऐसे कर्मवीरों का शुक्रवार को सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आंद्रा वामसी होंगे। जबकि जेडीए वीसी सर्वेश दीक्षित विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर रामतीर्थ सिंघल करेंगे।
कार्यक्रम में कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। मुख्य प्रायोजक ब्लू बेल्स ग्रुप ऑफ स्कूल्स हैं। जबकि, सह प्रायोजक माउंट लिट्रा जी स्कूल और ब्राइडल ड्रीम ब्यूटी सैलून हैं। कार्यक्रम में सहयोगी समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश कश्यप और सपा यूथ ब्रिगेड के पूर्व अध्यक्ष सलमान पारीछा, महारानी साड़ीज, सीपरी सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष उदय सोनी, व्यवसायी एवं सामाजिक कार्यकर्ता संदीप सरावगी, पीएसडी एकेडमी हाइट्स, कमला इंफ्राबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड तथा बुंदेलखंड जनता डिग्री कॉलेज पलींदा हैं। रेडियो पार्टनर रेड एफएम और इंटरटेनमेंट पार्टनर रेव्योल्यूशन डांस एकेडमी हैं।