फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया कोरोना योद्धा का तमगा

विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
झांसी। करोना काल में जिला अस्पताल के चिकित्सक, कर्मचारियों व स्टाफ नर्स सहित सभी कर्मचारियों के द्वारा बेहतरीन काम करने पर कोरोना योद्धा का तमगा देते हुए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने लगभग 200 से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने कहा कि जिले में मेडिकल सेवाएं काफी बेहतर हैं। इसी व्यवस्था से हम सभी आपसी समन्वय के साथ इस वैश्विक बीमारी का सामना कर सके हैं। इसी के तहत लग्न तथा विश्वास से साथ आगे भी इस लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। इस अवसर पर जिला अस्पताल के मुख्य अधीक्षक डॉ. केके गुप्ता ने सभी स्टाफ के द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन करने पर बधाई दी।
सम्मान पाने वालों में श्री राघवेंद्र चंदेल लैब टेक्नीशियन, पंकज दुबे, दीपक शाक्य, डॉ. आरकेएस मेहरा, आरके सक्सेना, एमएस राजपूत, बृजेश खरे, एके सिंह, प्रदीप यादव, स्टाफ नर्स ममता वर्मा, साधना सिंह, रिया, जयश्री ड्राइवर बृजपाल, अरुण सिंह अमित परिहार सहित लगभग 200 स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया। समारोह में संयुक्त निदेशक डॉ. जेके गुप्ता, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अतुल गुप्ता, डॉ. आरके सक्सेना एवं जिला अस्पताल के कोविड-19 प्रभारी डॉ. नीरज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें