सेना के बैंड प्रदर्शन पर आयोजकों को पुरस्कृत करते नगर आयुक्त अवनीश राय।
झांसी। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के ऐतिहासिक किले में आर्मी बैंड ने देशभक्ति की धुनों से दर्शकों का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से कोविड 19 के प्रसार को रोकने के लिए लगातार लड़ रहे कोविड वारियर्स के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कोविड -19 महामारी से लड़ने के लिए इन दिनों राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास चल रहे हैं। सेना ने नागरिक प्रशासन की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए ऑपरेशन नमस्ते शुरू किया है। इसके अंतर्गत आर्मी बैंड देशभर में अपने प्रदर्शन से कोविड -19 वारियर्स के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। इसी क्रम में बुधवार को बबीना स्थित सुदर्शन चक्र की सेना यूनिटों द्वारा ऐतिहासिक किले में लाइव बैंड संगीत कार्यक्त्रस्म का आयोजन हुआ। बैंड ने देशभक्ति गीतों को अपनी सुरीली धुनों में प्रस्तुत किया। इससे पहले वक्ताओं ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई और ऐतिहासिक किले पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर नगर आयुक्त अवनीश राय, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, सिटी मजिस्ट्रेट सलिल पटेलख् किला प्रभारी अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे।