फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान बढ़ा तो नष्ट हो जाएगा कोरोना वायरस

विज्ञापन
corona virus
विज्ञापन
झांसी। किसी भी संक्रमण के फैलने के लिए ठंड का मौसम मुफीद माना गया है। यही कोरोना वायरस के साथ भी है। सर्दी के मौसम में यह वायरस तेजी से पनपता है। डॉक्टरों का कहना है कि जैसे-जैसे पारा बढ़ेगा, वैसे-वैसे कोरोना वायरस के सेल नष्ट होते जाएंगे। 40 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचने पर यह बिल्कुल खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का खौफ है। देश में कोराना से संभावित संक्रमित की जांच जारी है। वहीं, विदेशों से भी सैलानियों के आने-जाने का सिलसिला जारी है। खासकर, इटली, वियतनाम, थाईलैंड के सैलानियों से कोरोना वायरस फैलने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में देश के हर व्यक्ति के अंदर इस वायरस को लेकर डर बैठ गया है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. डीएस गुप्ता का कहना है कि कोरोना वायरस के पनपने के लिए सर्दी का मौसम मुफीद रहता है। कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति जब छींकता या खांसता है तो उसके मुंह से निकलने वाले कण जमीन या उसके ऊपर रखी किसी भी वस्तु पर बैठ जाते हैं। जैसे-जैसे पारा बढ़ेगा, तेज धूप पड़ने से वातावरण में गर्मी बढ़ेगी। कोरोना वायरस के लिए गर्म वातावरण अनुकूल नहीं है। इसलिए इसका गर्मी में वायरस नष्ट होने लगेगा।
उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचता है तो कोरोना वायरस का असर बेहद कम हो जाएगा। वहीं, 40 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान पहुंचेगा तो वायरस पूरी तरह खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सप्ताह 35 के नीचे रहेगा पारा
दिन अधिकतम तापमान
सोमवार 30
मंगलवार 28
बुधवार 32
गुरुवार 32
शुक्रवार 31
रविवार 34
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें