फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन: नगर निगम के ढाई हजार कर्मचारियों को लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम के ढाई हजार अधिकारियों और कर्मचारियों को भी पहले चरण में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। नगरीय क्षेत्र में टीकाकरण को लेकर बृहस्पतिवार को नगर निगम में अर्बन टास्क फोर्स का गठन किया गया। इस मौके पर नगर आयुक्त ने नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

देशभर में कोरोना वैक्सीन को लेकर तैयारियां चल रही हैं। जिले में वैक्सीन का ड्राई रन चल रहा है। नगरीय क्षेत्र में कोरोना टीकाकरण की व्यवस्था के लिए नगर निगम को जिम्मा सौंपा है। इसके लिए नगर आयुक्त अवनीश राय की अध्यक्षता में गठित अर्बन टास्कफोर्स के अधिकारियों को जिम्मा सौंपा गया। नगर आयुक्त ने कहा कि नगरीय क्षेत्र में 12 कोल्ड चेन प्वाइंट हैं। जहां सीसीटीवी लग चुके हैं। वैक्सीन आते ही यहां पर पुलिस सुरक्षा रहेगी। साथ ही एक जगह से दूसरी जगह वैक्सीन पुलिस सुरक्षा में जाएगी।
वैक्सीनेशन के दौरान निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। नगरीय क्षेत्र में 10 जगहों पर टीकाकरण होना है। कुछ जगह एक-एक सत्र होगा। मेडिकल कॉलेज में पांच, पैरामेडिकल में पांच से ज्यादा सत्र लगेंगे। सत्र स्थल पर नगर निगम से साफ-सफाई की व्यवस्था संभालेगा। वहीं नगर निगम के ढाई हजार अधिकारियों और कर्मचारियों का भी डाटा टीकाकरण के लिए भेजा गया है। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. विजयश्री शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें