फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42000 कोरोना की वैक्सीन आ गईं, आज से टीका उत्सव शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शनिवार की देर शाम तक झांसी में 42 हजार कोरोना की वैक्सीन आ गईं। रविवार से बुधवार तक चलने वाले टीका उत्सव के पहले दिन छह हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की डोज दी जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार से झांसी में कोरोना वैक्सीन की कुछ कमी हो गई थी। ऐसे में दूसरी डोज लगवाने वालों के लिए वैक्सीन सुरक्षित कर दी गई। शनिवार को शासन की तरफ से 42 हजार कोरोना वैक्सीन की खेप झांसी भेज दी गई। रविवार से 14 अप्रैल तक टीकाकरण केंद्रों पर टीका उत्सव मनाने के निर्देश हैं। इस कारण कोरोना वैक्सीनेशन का लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया गया है। 11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले जयंती से जनपद के सभी टीकाकरण केंद्रों पर टीका उत्सव की शुरूआत होगी। उत्सव 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती तक मनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्सव में 45 साल से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों से बढ़ - चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है। डीएम आंद्रा वामसी ने बताया कि पहले दिन रविवार को जनपद में छह हजार लोगों को वैक्सीन डोज देने का लक्ष्य रखा गया है। फिर ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। कोरोना वैक्सीन की पर्याप्त डोज आ रही है। लक्ष्य को देखते हुए वैक्सीन और मंगवाने के लिए पत्र लिखा गया है। जनपद के सभी सीएचसी, पीएचसी, यूपीएचसी, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

टीबी स्क्रीन और धर्मगुरुओं का लेंगे सहारा
शासन की गाइड लाइन के मुताबिक 11 अप्रैल को सभी केंद्रों पर टीकाकरण होगा। 12 को टीकाकरण के बाद शाम पांच बजे से नगरीय व पंचायत क्षेत्रों में लोगों को हॉल में बैठाकर टीबी स्क्रीन के जरिए टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसे मुख्यमंत्री और राज्यपाल संबोधित करेंगी। 13 अप्रैल को धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर समुदायों के लोगों को प्रेरित करने पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें