फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दस गुना बढ़ा कोरोना टीकाकरण, इसी हफ्ते खत्म हो जाएगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में कोरोना टीकाकरण पिछले दो-तीन दिनों में दस गुना तक बढ़ गया है। अब रोजाना तीन सौ से अधिक वैक्सीन लग रही है। अब झांसी में सिर्फ दो हजार वैक्सीन बची हुई हैं। ऐसे में इसी सप्ताह वैक्सीन खत्म होने की आशंका है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी थमने के बाद टीकाकरण का काम सुस्त हो गया था। केंद्रों पर दो-चार लोग ही वैक्सीन लगवाने जाते थे। ऐसे में दिन भर में बमुश्किल 25 से 30 वैक्सीन लग पातीं थीं। इसी वजह से शासन से भी वैक्सीन की खेप भेजनी बंद कर दी गई। अब कई देशों में कोरोना महामारी फैलने के बाद भारत में भी इसको लेकर खतरा मंडराने लगा है। ऐसे में लोग टीकाकरण केंद्रों पर फिर से वैक्सीन लगवाने पहुंचने लगे हैं। शनिवार और सोमवार को झांसी में 300 से अधिक लोगों ने वैक्सीन लगवाई। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि अब झांसी में दो हजार वैक्सीन बची हुई है। पहले एक दर्जन से अधिक केंद्रों पर टीकाकरण होता था। मगर अब जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, सीएचसी मोंठ और मऊरानीपुर में ही लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। शासन से वैक्सीन की मांग की गई है। जैसे ही टीके की डोज आएगी, वैसे ही टीकाकरण केंद्र भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें