फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 से अधिक आयु वालों को आज से लगेगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में सोमवार से कोरोना के खिलाफ जारी जंग और भी तेज हो जाएगी। जी हां, 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन लगाने का काम शुरू हो जाएगा। वैक्सीन जिले में बनाए गए 18 केंद्रों पर लगाई जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा। प्रत्येक वैक्सीनेशन सेंटर पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन

जिले में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन शुरू हुआ था। पहले फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन लगाई गई थी। बाद में 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों का वैक्सीनेशन शुरू किया गया था। जिले में अब तक डेढ़ लाख लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं। सोमवार से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का भी वैक्सीनेशन शुरू किया जा रहा है। जिले को पहले खेप में 12,000 वैक्सीन की डोज मिली हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 18 केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर रोजाना 65 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। जिले में वैक्सीन की उपलब्धता बढ़ने पर ये संख्या और भी बढ़ा दी जाएगी। वैक्सीन उन्हीं लोगों को लगाई जाएगी, जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। पंजीकरण के दौरान तय किए गए केंद्र पर ही वैक्सीनेशन होगा। वैक्सीनेशन के दौरान प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती रहेगी।
ऐसे कराएं पंजीकरण
झांसी। टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन कोविन एप या आरोग्य सेतु एप पर कराया जा सकता है। ऐप पर रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिखेगा। इसे चुनने के बाद मोबाइल फोन नंबर या आधार नंबर भरना होगा। मोबाइल फोन नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे वेरिफाई करना होगा। वेरीफाई करते ही वैक्सीन सेंटर की लिस्ट दिखने लगेगी। कोविन आधुनिक वर्जन है और यह जीपीएस पर आधारित है। इसलिए ये आपकी लोकेशन से पास के सेंटर को दर्शाएगा। आप अपनी सुविधानुसार वैक्सिनेशन सेंटर का चयन कर लें। इसमें टाइम स्लॉट भी चुन सकते हैं। तय वक्त पर टीकाकरण सेंटर पहुंचकर लाभ उठाएं। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद लाभार्थी को अपॉइंटमेंट लेना आवश्यक होगा। बिना स्लॉट के टीकाकरण नहीं होगा।
विज्ञापन

18 से 44 वर्ष आयु वालों को इन केंद्रों पर लगेगी वैक्सीन
झांसी। 18 से 44 वर्ष की आयु के लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए जिले में 18 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सीएचसी बबीना, सीएचसी बड़ागांव, सीएचसी बामौर, सीएचसी बंगरा, सीएचसी चिरगांव, सीएचसी गुरसराय, सीएचसी मऊरानीपुर, सीएचसी मोंठ, महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, जिला महिला अस्पताल, यूपीएचसी बड़ागांव गेट बाहर, यूपीएचसी चांद दरवाजा, यूपीएचसी नगरा, यूपीएचसी तालपुरा, यूपीएचसी तहसील, यूपीएचसी राजघाट, यूपीएचसी पुलिया नंबर नौ व यूपीएचसी इमलीपुरा शामिल हैं।
एक फोन नंबर से चार का टीकाकरण
झांसी। स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइड लाइन के अनुसार अब एक फोन नंबर से चार व्यक्ति टीकाकरण करा सकेंगे। यानी, परिवार में किसी एक व्यक्ति के पास स्मार्ट फोन है तो उस एक मोबाइल फोन नंबर से अलग-अलग व्यक्तियों की आधार संख्या के माध्यम से किसी भी टाइम स्लॉट का चयन कर पंजीकरण कराकर अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।
45 से अधिक आयु के लोगों के लिए पंजीकरण जरूरी
झांसी। अब तक 45 से अधिक आयु के लोगों को ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कराना पड़ रहा था। ऑनस्पॉट पंजीकरण कर उन्हें वैक्सीन लगाई जा रही थी। लेकिन, अब इनके लिए भी ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी कर दिया गया है। हालांकि, जिन्हें पहले एक डोज लग चुकी हैं, उन्हें दूसरे डोज के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है। जिले में 44 केंद्रों पर 45 से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीनेशन जारी रहेगा। ये केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रक्सा, खैलार, राजापुर, बैदोरा, भोजला, पालर, अंबावाय, एरच, गरौठा, गड़बई, खड़ैनी, कटेरा, रानीपुर, सकरार, नोटा, धमना, मुड़ई, सेमरी, बघेरा, गुड़ा, मारकुआं, टहरौली, टोड़ी फतेहपुर, चुरारा, घाटकोटरा, रेवन, लोहागढ़, पूंछ, पुलिया, शाहजहांपुर, सीएचसी बरुआसागर, एनपीएचसी रमपुरा, यूपीएचसी मऊरानीपुर, समथर एनपीएचसी, यूपीएचसी इतवारी गंज, झोकनबाग, सिद्धेश्वर, सीपरी बाजार, जिला अस्पताल, मिलिट्री हॉस्पिटल बबीना व झांसी (केवल आर्मी रिटायर्ड), कैंट अस्पताल, रेलवे अस्पताल तथा भेल अस्पताल में है।
फोटो...
18 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए टीकाकरण की शुरुआत सोमवार से होने जा रही है। जबकि, 45 से अधिक आयु के लोगों का वैक्सीनेशन का काम यथावत जारी रहेगा। कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों का वैक्सीन लगवाना जरूरी है। वैक्सीनेशन की सभी तैयारियां पूरी हैं।
विज्ञापन

- आंद्रा वामसी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें