फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से ललितपुर के विशेष न्यायाधीश समेत 13 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आकर शुक्रवार को ललितपुर में तैनात विशेष न्यायाधीश की मौत हो गई। इनके अलावा झांसी और ललितपुर जिले में बारह और लोगों की भी जान चली गई। 431 लोगों में इस महामारी का संक्रमण पाया गया है।
विज्ञापन

झांसी और ललितपुर जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार मंद जरूर पड़ी है, लेकिन मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुजफ्फरनगर से स्थानांतरण पर ललितपुर आए विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी कोर्ट) ओमवीर सिंह (49) की भी संक्रमण के कारण मौत हो गई। उन्होंने ललितपुर में 15 अप्रैल को पदभार ग्रहण किया था। 16 अप्रैल को वह अपना सामान लेने के लिए परिवार के साथ वापस मुजफ्फरनगर चले गए थे। वहां उन्होंने 18 अप्रैल को अपनी एंटीजन जांच कराई, जिसमें वह संक्रमित पाए गए। इसके बाद उन्होंने खुद को मुजफ्फरनगर स्थित आवास पर आइसोलेट कर लिया था। घर में आइसोलेट रहकर वह चिकित्सकों की सलाह पर इलाज करते रहे। बावजूद, हालत में सुधार नहीं होने पर 26 अप्रैल को उन्हें मुजफ्फरनगर में ही अस्पताल में भर्ती कर दिया गया, जहां बृहस्पतिवार की देर रात उनकी हृदयाघात से मौत हो गई।
दिवंगत विशेष न्यायाधीश की पत्नी तृप्ता चौधरी भी अपर जिला जज प्रथम के पद पर ललितपुर में तैनात हैं। पति-पत्नी दोनों का स्थानांतरण मुजफ्फरनगर से ललितपुर हुआ था। विशेष न्यायाधीश आगरा के नंगला तेजा शाहगंज के रहने वाले थे। इनके अलावा ललितपुर में एक और संक्रमित की मौत हुई है। जबकि, झांसी में 11 संक्रमितों की सांसें थम गईं। शुक्रवार को झांसी में 333 नए संक्रमित मिले, जबकि ललितपुर में 98 लोगों में महामारी का संक्रमण पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी कोर्ट) ओमवीर सिंह कोरोना संक्रमित थे। उपचार के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।
डॉ. सुनील कुमार सिंह, प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें