फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर ऑपरेशन से पहले की जा रही है कोरोना की जांच

विज्ञापन
corona test before every opration
विज्ञापन
झांसी। जिला अस्पताल में किसी भी तरह के ऑपरेशन से पहले मरीज की कोरोना की जांच अनिवार्य कर दी गई है। ऑपरेशन होने से पहले अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा मरीज का सैंपल लेकर मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही मरीज का ऑपरेशन किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आंख, सर्जिकल व हड्डी के ऑपरेशन होते हैं। कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल की ओपीडी बंद कर दी गई थी। लेकिन अस्पताल की सामान्य ओपीडी दोबारा से शुरू होते ही मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। ऐसे में अस्पताल में जिलेभर से रोजाना लगभग पचास से अधिक मरीज ऑपरेशन कराने के लिए आ रहे हैं। मरीजों व चिकित्सकों की सुरक्षा के मद्देनजर सभी मरीजों की कोरोना जांच कराई जा रही है। जिला अस्पताल में अब तक सौ से अधिक मरीजों का सैंपल जांच के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज स्थित लैब भेजा गया है।
इस संबंध में अस्पताल के सीएमएस डॉ. एमसी वर्मा ने बताया कि ऑपरेशन के समय मरीज और चिकित्सक बेहद करीब रहते हैं। शासन के आदेशानुसार ऑपरेशन वाले मरीजों की कोरोना जांच कराई जा रही है। अब तक सौ से अधिक मरीजों का सैंपल जांच के लिए भेजा जा चुका है। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही मरीजों का ऑपरेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें