फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का टीकाकरण आज व कल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुधवार को हुई कार्यशाला में बताया गया कि कोरोना टीकाकरण आज, कल और चार फरवरी को होगा। टीकाकरण के लिए अलग- अलग केंद्र बनाए गए हैं। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने कहा कि पहले दौर में 75 व दूसरे दौर में 58 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण हुआ है। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। अब तक जिस किसी को भी टीका लगा है, उसे किसी तरह की कोई समस्या नहीं हुई है।
विज्ञापन

इलाइट- स्टेशन रोड स्थित एक होटल में स्वास्थ्य संचार सुदृढ़ीकरण के लिए जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च के सहयोग से कोविड अनुकूल व्यवहार और टीकाकरण पर कार्यशाला में जिलाधिकारी ने कहा कि पहले चरण में हेल्थ केयर वर्कर्स, दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स और तीसरे चरण में 50 साल से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण होगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि 28 जनवरी को जिले के पैरामेडिकल कॉलेज में सात, महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में चार, जिला क्षय रोग नियंत्रण इकाई में एक, जिला चिकित्सालय में दो, सीएचसी बबीना में तीन, बरुआसागर, बंगरा, बामौर, चिरगांव, गुरसरांय, मऊरानीपुर व मोठ में दो-दो सत्रों सहित कुल 31 सत्रों में टीकाकरण किया जाएगा। 29 जनवरी को 15 स्थानों पर 25 सत्रों में टीकाकरण होगा। जबकि, चार फरवरी को तीन स्थानों पर नौ सत्रों में टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोविन एप में लाभार्थी का रजिस्ट्रेशन होने के एक दिन पहले मेसेज के माध्यम से कोरोना वैक्सीन की जानकारी दी जाती है। टीकाकरण के लिए पहचान पत्र के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचना आवश्यक है। सीएमओ डॉ. जीके निगम ने कहा कि किसी अन्य बीमारी से ग्रसित होेने बाद भी टीकाकरण कराया गया है, लेकिन किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा है। अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें