झांसी में कोरोना का संदिग्ध मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग की टीम ने उस व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया।
वह व्यक्ति गुरसरांय के गुडगांव का रहने वाला है। सूत्रों से पता चला कि वह शख्स भर्ती होने को तैयार नहीं था लेकिन काफी मशक्कत के बाद उसे भर्ती कराया गया।
30 के पार हुई कुल संक्रमितों की संख्या
उत्तर प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या अबतक 35 पहुंच चुकी है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि मैं उत्तर प्रदेश के 23 करोड़ लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारे पास सब्जियों, दूध, दवाओं आदि जैसी आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडार है।
आवश्यक वस्तुएं खरीदने के लिए बाजार न जाएं
योगी आदित्यनाथ ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि लोग अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए आप अपने घरों से बाहर न निकलें और सामाजिक दूरी बनाए रखें। कल से सब्जियों, दूध, फलों, दवाओं और अन्य आवश्यक वस्तुओं को आपके दरवाजे पर पहुंचाया जाएगा, इसके लिए हमने 10,000 से अधिक वाहन लगाए हैं। योगी ने अपील की कि आवश्यक वस्तुएं खरीदने के लिए बाजार न जाएं।