फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 35 साल के युवक समेत तीन की मौत

विज्ञापन
corona report
विज्ञापन
झांसी। कोरोना से 35 साल के युवक समेत तीन की मौत हो गई। इस महामारी की चपेट में आकर जिले में अब तक 120 लोग जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को तीन संक्रमितों की मौत हुई। इनमें उनाव गेट बाहर पंचवटी कॉलोनी निवासी 35 साल का एक युवक है, जिसे बुखार, कफ व सांस लेने में दिक्कत होने पर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। युवक मधुमेह रोग से भी ग्रसित था। इसके अलावा कुरेचा नाका मऊरानीपुर निवासी 43 साल की एक महिला ने भी दम तोड़ा है। महिला को बुखार, कफ और सांस लेने में परेशानी होने पर मेडिकल में भर्ती कराया गया था। महिला गुर्दा रोग से पीड़ित थी। इनके साथ पटेल नगर गरौठा निवासी 65 साल के एक बुजुर्ग की भी मौत हुई है। बुुजुर्ग को भी बुखार, कफ और सांस लेने में दिक्कत होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। वे कैंसर से भी पीड़ित थे। जिले में अब तक 120 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

संक्रमितों की संख्या छह हजार के पार
झांसी। जिले में कोरोना वायरस का पहला मरीज 27 अप्रैल को सामने आया था। साढ़े चार माह के दरम्यान ये संख्या 6,076 पर पहुंच गई है। इनमें से 130 मरीज बुधवार को सामने आए। इनमें एक विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) का कर्मचारी भी है। कर्मचारी के संक्रमित मिलने पर एडी हेल्थ का आफिस बृहस्पतिवार को बंद रहेगा। अब तक 4,384 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 96 की बुधवार को छुट्टी की गई। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस 1064 हैं। इनमें से 203 को छोड़ बाकी सभी बगैर या सूक्ष्म लक्षण वाले रोगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें