फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को दिखाने बेटे के साथ भोपाल गए थे कोरोना पॉजिटिव महिला के पति

विज्ञापन
corona positive woman family had gone bhopal
विज्ञापन
झांसी। गरौठा की जिस महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है, उसके पति अपने बेटे के साथ भाई को दिखाने के लिए अप्रैल में भोपाल गए थे। उनके भाई कैंसर के मरीज थे। वहां से 15 अप्रैल को सभी झांसी लौटे थे। इसके बाद 20 अप्रैल को फिर तबीयत खराब होने पर भाई को मेडिकल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। 21 को वह घर आ गए थे और उसी दिन उनकी मौत भी हो गई। अब महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी परिजनों को पैरामेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

गरौठा निवासी 54 वर्षीय महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। महिला को मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। डॉक्टरों ने महिला की हिस्ट्री खंगाली तो महिला के परिजनों ने बताया कि वह कैंसर से पीड़ित हैं। उनके बेटा को भी कैंसर है। महिला के पति के भाई का परिवार शिवाजी नगर में रहता है। 59 वर्षीय भाई भी कैंसर से पीड़ित होने पर उनको डॉक्टर को दिखाने के लिए कोरोना पॉजिटिव महिला के पति और बेटे भोपाल गए थे। आठ अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक वो भोपाल में ही रहे। इसके बाद 15 अप्रैल को सभी झांसी लौट आए। फिर अचानक 20 अप्रैल को भाई की फिर तबीयत बिगड़ी तो उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती किया गया। 21 अप्रैल को वह घर आ गए। बताया गया कि उसी दिन उनकी मौत हो गई। रविवार को जब महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई तो उनके और शिवाजी नगर निवासी भाई के परिवार के सभी 14 सदस्यों को पैरामेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन कर दिया गया है। सभी की कोरोना वायरस की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें