फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से लौटा युवक कोरोना पॉजिटिव निकला

विज्ञापन
corona positive in gursarai
विज्ञापन
झांसी। गुरसराय में एक व्यक्ति की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही हड़कंप मच गया। उपजिलाधिकारी गरौठा धीरेंद्र प्रताप सिंह सहित प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रविन्द्र सिंह ने लोगों से सामुदायिक दूरी के साथ बचाव करने की अपील की गई। मुहल्ला पटकाना निवासी एक युवक (40) अपने परिवार के साथ कोंच एक शादी में गया था वहां से लौटने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। जब कोई सुधार नहीं हुआ तो वह झांसी उपचार कराने गया, जहां जांच के दौरान वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। कोरोना पॉजिटिव की खबर लगते ही नगर में हड़कंप मच गया। इसके बाद मुहल्ला पटकाना में कोरोना पॉजिटिव युवक के घर से लगभग 500 मीटर तक सड़क को चारों तरफ से बैरिकेड कर दिया गया है और आसपास के लोगों को घरों में रहने के लिए कहा गया। पूरे एरिया को सैनिटाइज भी कराया गया।
विज्ञापन

वहीं पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने परिजनों सहित उनसे संबंधित 17 लोगों की जांच कर होम क्वारंटीन कर दिया गया है। शेष मुहल्ले के लोगों की जांच रविवार आज को जाएगी। आसपास के लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें