झांसी। जालौन के काेंच निवासी 40 वर्षीय युवक की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। युवक को पांच जून को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। रविवार तड़के साढ़े तीन बजे युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वह मधुमेह और अस्थमा की बीमारी से पीड़ित था।
कोंच के रहने वाले युवक को पिछले पांच दिनों से बुखार, कफ और सांस लेने में समस्या थी। इसके अलावा वह मधुमेह, अस्थमा से भी ग्रसित था। उसे पांच जून को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती किया गया था। इसके बाद युवक की कोरोना वायरस की जांच के लिए सैंपल लेकर कोविड लैब में भेजा गया। शनिवार को आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव निकल आया। सांस लेने में तकलीफ होने पर युवक को ऑक्सीजन पर रखा गया। युवक की तबीयत में सुधार नहीं हुआ और रविवार सुबह साढ़े तीन बजे उसने आइसोलेशन वार्ड में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।