फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीतांबरा मंदिर में कोरोना की दस्तक, शनिवार और रविवार को नहीं होंगे माई के दर्शन

विज्ञापन
corona posative case in pitambra pith, saturday, sunday temple closed
विज्ञापन
दतिया(झांसी)। जिले में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। कोरोना ने पीतांबरा माई के मंदिर में भी दस्तक दे दी है। इस पर पीठ प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि शनिवार और रविवार को मंदिर बंद रहेगा। अब श्रद्धालु पीतांबरा माई के दर्शन शनिवार और रविवार को नहीं कर सकेंगे। शेष दिनों में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक दर्शनों की व्यवस्था यथावत रहेगी। मालूम हो कि जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा साढे़ सात सौ को पार कर गया है। इनमें से करीब छह सौ मरीज स्वस्थ हो गए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या डेढ़ सौ से अधिक है, जबकि अब तक पांच कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। तीन सितंबर को पीतांबरा पीठ से जुड़े तैंतीस लोगों की जांच करवाई गई थी जिनमें पीठ का स्टाफ, गार्ड और लेबर शामिल थे। जांच में चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद पीठ के एक आचार्य और उनकी पत्नी भी कोरोना से संक्रमित पाई गईं। इसको देखते हुए पीतांबरा पीठ प्रबंधन ने 12 सितंबर से शनिवार और रविवार को मंदिर बंद रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें