फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दम तोड़ने वाले युवक का भाई भी पॉजिटिव

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
विज्ञापन
बिसातखाना के कोरोना संक्रमित युवक की मौत के बाद अब उसका भाई भी इस वायरस से संक्रमित मिला है। भाई में किसी तरह से वायरस के लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं। उसको आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में बिसातखाना निवासी युवक में कोरोना और उससे मौत होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद परिवार के सभी लोगों को क्वारन्टीन कर सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में मृतक के भाई में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई है। हालांकि, कोई लक्षण नहीं दिखे हैं। कोविड लैब में 119 सैंपल में एक रिपोर्ट ही पॉजिटिव आई है। अब झांसी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 26 पहुंच गई है। इसमें से दो की मौत हो चुकी है, जबकि सात की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें