फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: फिर मिला कोरोना का मरीज, रोज हो रहीं सिर्फ सवा सौ जांचें

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर में कोरोना वायरस का फिर एक केस सामने आया है। मरीज को होम क्वारंटीन में रखा गया है। सप्ताह भर में तीन केस सामने आने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने कोविड की जांचें नहीं बढ़ाई हैं। अब तक लगभग सवा सौ जांचें ही रोजाना हो रही हैं।
विज्ञापन

झांसी में चार महीने बाद 17 मार्च को कोरोना का केस मिला था। निजी अस्पताल में इलाज कराने पहुंची गर्भवती महिला कोविड पॉजिटिव आ गई थी। अब महिला की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। वहीं, लहरगिर्द की रहने वाली महिला ललितपुर में जांच के दौरान बृहस्पतिवार को पॉजिटिव आ गई थी। अब शनिवार को सिविल लाइन निवासी 55 वर्षीय महिला कोविड पॉजिटिव मिली है। बताया गया कि खांसी, जुकाम की समस्या होने पर महिला जांच कराने के लिए निजी अस्पताल गई थी। वहां एंटीजन किट से उसकी जांच की गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
अब रविवार को महिला के परिजनों और संपर्क में आने वाले लोगों की कोविड जांच के लिए सैंपल लेकर मेडिकल कॉलेज भेजे जाएंगे। एक सप्ताह में तीन मामले सामने आने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने कोविड की जांचें नहीं बढ़ाई हैं। बताया गया कि रोजाना करीब सवा सौ नमूने ही जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रमाकांत स्वर्णकार ने बताया कि जो भी लक्षण वाला मरीज होता है, उसी के नमूने लेकर लैब भेजे जाते हैं।
विज्ञापन


ललितपुर में रोज हो रहीं 400 से 450 जांचें
मंडल के ललितपुर जिले में पिछले चार दिन में कोरोना के दस मामले सामने आ चुके हैं। वहां पर रोजाना 400 से 450 जांचें हो रही हैं। ऐसे में झांसी में भी कोविड सैंपलिंग बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें