फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पकड़े गए 39.68 लाख की ठगी करने वाले बाप-बेटे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पेट्रोल टंकी के नाम पर व्यवसायी से 39.68 लाख रुपये की ठगी करने वाले साइबर जालसाज बाप-बेटे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दोनों ने मिलकर व्यवसायी को निशाना बनाया था। पुलिस बिहार के नवादा जिले से दोनों को गिरफ्तार करके शनिवार को झांसी लाई। इस मामले में चार बदमाश पहले भी गिरफ्तार किए जा चुके। दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जालौन निवासी शैलेंद्र कुमार गौतम ने साइबर थाने में वर्ष 2020 मेें धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शैलेंद्र ने पुलिस को बताया कि दो जालसाजों ने मोबाइल फोन पर उनको किसान पेट्रोल पंप खोलने का प्रलोभन दिया। जालसाजाें ने एक वेबसाइट बनाई हुई थी। इसके बाद पेट्रोल पंप की फ्रेंचाइजी आदि दिलाने के नाम पर झांसी में उनसे 39.68 लाख रुपये हथिया लिए। पैसा लेने के बाद जालसाज लापता हो गए। शैलेंद्र ने साइबर थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
साइबर इंस्पेक्टर शिव शंकर सिंह के मुताबिक कॉल डिटेल्स समेत अन्य माध्यमों से तलाशने के बाद दोनों जालसाजों के बिहार के नवादा इलाके मेंं होने का पता चला। बृहस्पतिवार को पुलिस टीम बिहार के नवादा पहुंच गई। यहां से पिता-पुत्र संजय पंडित (47) एवं सुजीत पंडित (20) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक बाप बेटे मिलकर जालसाजी करते थे। इन लोगों ने शैलेंद्र के अलावा अन्य लोगों को भी अपना निशाना बनाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें