फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में कोरोना की दस्तक, बंदी निकला संक्रमित

विज्ञापन
जेल में कोरोना बंदी - फोटो : ??? ??? ?????? ????
विज्ञापन
झांसी। जेल में एक कैदी के कोरोना संक्रमित होने के बाद हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही जेल प्रशासन सतर्क हो गया। बंदियों और जेल कर्मियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। दिन भर जेल परिसर के साथ ही बैरकों को भी सैनिटाइज किया गया है।
विज्ञापन

चार दिन पहले जिला कारागार में निरुद्ध एक बंदी की तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। कोरोना के लक्षण देखते हुए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। शुक्रवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया। बंदी भी दहशत में आ गए। सूचना आने के बाद शनिवार को दिन भर जेल परिसर व बैरकों को सैनिटाइज किया गया। जेलर समेत जेल कर्मियों के भी सैंपल लिए गए। बंदी के संपर्क में आने वाले बंदियों व जेलकर्मियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
बीस दिन पहले ही पहुंचा था जेल
मारपीट के मामले में संक्रमित कैदी बीस दिन पहले ही जेल पहुंचा था। चार दिन पहले तेज बुखार व खांसी आने पर उसे उपचार के लिए भर्ती किया गया था। वरिष्ठ जेल अधीक्षक राजीव शुक्ला ने बताया कि जेल परिसर को सैनिटाइज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें