फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोराना की रफ्तार मंद पड़ते ही ट्रेनों में बढ़ी यात्रियों की संख्या

विज्ञापन
कोरोना के केस घटने से यात्री फिर से बढ़ गए है। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
कोराना की रफ्तार मंद पड़ते ही ट्रेनों में बढ़ी यात्रियों की संख्या
विज्ञापन

झांसी। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान एक अप्रैल से अचानक यात्रियों की संख्या में कमी आ गई थी। स्थिति सुधरते ही पिछले नौ दिनों में औसतन प्रतिदिन 15 हजार यात्रियों ने झांसी रेलवे स्टेशन से यात्रा की। वहीं प्रतिदिन 100 कोविड स्पेशल ट्रेनें झांसी रेलवे स्टेशन से होकर देश के विभिन्न स्थानों के लिए परिचालित की जा रही हैं। एक अप्रैल को यहां से आवागमन करने वाले यात्रियों की संख्या महज दो हजार थी।
विज्ञापन

संक्रमण के दूसरे दौर ने रेलवे को भी बुरी तरह प्रभावित किया था। इस दौरान कुछ ट्रेनों का परिचालन आंशिक तो कई ट्रेनों का परिचालन निरस्त कर दिया गया था। बीते एक अप्रैल को झांसी रेलवे स्टेशन से आवागमन करने वाले यात्रियों की संख्या दो हजार रह गई थी। रेलवे स्टेशन पर प्रवेश और निकासी के दौरान यात्रियों की लगातार थर्मल स्कैनिंग और कोविड जांच की वजह से जैसे- जैसे संक्रमण का स्तर घटता गया, वैसे- वैसे यात्रियों की संख्या बढ़ती गई। इसी क्रम में जहां ट्रेनों के जरिए बीते 11 जून से 19 जून तक औसतन प्रतिदिन लगभग पौने पांच लाख यात्री आवागमन किए वहीं झांसी से आवागमन करने वाले यात्रियों की संख्या प्रतिदिन करीब 15 हजार रही। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मंडल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है और उनकी जांच प्रवेश के समय लगातार की जा रही है। वहीं सामानों को सैनिटाइज करने की व्यवस्था भी स्टेशन पर उपलब्ध हैं जहां यात्री अपने बैग, सूटकेस आदि सैनिटाइज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें