फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में भी कर अदायगी में आगे रहे झांसी वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में भी कर अदायगी में आगे रहे झांसी वाले
विज्ञापन

झांसी। अपने शहर के विकास और बेहतरी के लिए झांसी वालों ने बढ़-चढ़कर कर अदायगी की। एक ओर जहां लॉकडाउन और कोरोना काल के चलते व्यापार ठप रहा, नौकरियां चली गईं, वहीं दूसरी ओर जिले के गृहकर दाताओं ने आगे बढ़कर गृहकर जमा किया। हालात यह रहे कि नगर निगम ने भी गृहकर के मामले में 24.14 करोड़ रुपये की रिकार्ड तोड़ कमाई की है।
महानगर में कुल 121589 मकान गृहकर के दायरे में आते हैं। हर साल करीब 90 हजार घरों से नगर निगम को गृहकर मिलता है। बीते वित्तीय वर्ष 2019-20 में 25 मार्च से लॉकडाउन हो जाने के चलते नगर निगम को 25.11 करोड़ रुपये के मुकाबले 22.74 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी। वित्तीय वर्ष 2020-21 में नगर निगम को शासन से फिर 25.11 करोड़ रुपये की वसूली करने का लक्ष्य मिला था। कोरोना काल और लॉकडाउन हो जाने के चलते नगर निगम को बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि अच्छी कमाई हो सकेगी। उधर, शासन ने भी सख्ती न करने के निर्देश दिए थे। मगर झांसी वालों ने अपने शहर के विकास और सुंदर बनाने के लिए बढ़-चढ़कर कर जमा किया। इस साल करीब 97 हजार घरों से नगर निगम को गृहकर मिला। जिसके जरिए नगर निगम को 17.24 करोड़ रुपये के मुकाबले 15.55 करोड़ रुपये मिले। जबकि व्यावसायिक और अन्य करों के जरिए नगर निगम को 7.87 करोड़ के लक्ष्य से अधिक 8.59 करोड़ रुपये मिले। कर के मामले में बेहतर कमाई होने के बाद उम्मीद है कि महानगर में विकास तेजी से होगा।
विज्ञापन

अगले साल से ऑनलाइन कर निर्धारण
महानगर में अगले वित्तीय वर्ष से ऑनलाइन कर निर्धारण किया जाएगा। इसके लिए महानगर में जीआईएस सर्वे का काम चल रहा है। अब तक करीब 15 वार्डों में सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। इसके बाद कर निर्धारण में चोरी नहीं हो सकेगी।
ऑनलाइन कर जमा करने वाले भी खूब
नगर निगम ने गृहकर और नामांतरण की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। वसूली के लिए कर अधीक्षकों और संग्रहकर्ताओं को हैंड हेल्ड मशीनें देने के साथ में ऑनलाइन कर जमा करने की सुविधा दी गई है। जिसमें इस साल करीब पांच हजार लोगों ने बढ़-चढ़कर कर जमा किया।
विज्ञापन

वर्जन
कर अदायगी करने में झांसी के लोग हमेशा से आगे रहे हैं। इस साल भी लोगों ने बढ़-चढ़कर कर जमा किया है। एक ओर जहां बजट की कमी है, तो दूसरी ओर राजस्व मिलने से शहर में विकास कार्य हो सकेंगे। रामतीर्थ सिंघल, महापौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें