फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल की बच्ची मिली कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
दतिया। दतिया जिला में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। अब इंदरगढ़ में एक तीन साल की बच्ची की रिपोर्ट आई है जो कोरोना पॉजिटिव निकली है। सूचना से स्वास्थ्य महकमे और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉ. डीएस पवार ने पुष्टि करते हुए बताया कस्बा इंदरगढ़ के एक परिवार में इसी पांच मई को ग्वालियर निवासी उनका दामाद घर आया था। बाद में वह ग्वालियर जाकर कोरोना पॉजिटिव निकला। इसकी जानकारी मिलने पर परिवार के दस लोगों के सैंपल भेजे गए थे। कुछ दिनों पहले तब सबकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। परिवार के कुछ बच्चों के फिर से टेस्ट करवाए गए तो उनमें से एक तीन साल की बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फि लहाल वह अपने परिवार के साथ ही है। इंदरगढ़ प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है। दतिया से भी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी इंदरगढ़ पहुंच रहे हैं। इससे पहले सेंवढ़ा अनुभाग के ग्राम सिरसा में दो बच्चों सहित एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। बुधवार की रात आई रिपोर्ट में भांडेर अनुभाग लहार हवेली का रहने वाला सत्तर वर्षीय वृद्ध कोरोना पॉजिटिव निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें