फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के तीन मरीज पूरी तरह स्वस्थ, एक को हल्की खांसी

विज्ञापन
corona
विज्ञापन
झांसी। प्रदेश सरकारों की आपसी सहमति के बाद रेलवे ने श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेनें चलाकर लॉकडाउन में फंसे मजदूर व अन्य लोगों को उनके घर भेजने का काम शुरू कर दिया है। शुक्रवार को तेलंगाना हैदराबाद से झारखंड के हटिया के लिए ट्रेन चलाई गई। शनिवार को नासिक से लखनऊ के बीच ट्रेन चलने की उम्मीद है, जो झांसी में रनिंग स्टाफ को बदलने के लिए कुछ देर रुकेगी।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते 23 मार्च से ट्रेनों का संचालन बंद चल रहा है। तब से रेलवे सिर्फ आवश्यक वस्तुओं को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए गिनती की मालगाड़ियों को चला रहा है। लॉकडाउन के लगातार बढ़ने के कारण लाखों लोग अभी अपने घर से दूसरे शहरों में फंसे हैं। इन लोगों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए राज्य सरकारों की आपसी सहमति के बाद श्रमिक ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। ये ट्रेनें एक राज्य के निर्धारित स्टेशन से संबंधित राज्य के तय स्टेशन तक सीधा भेजी जा रही है। बीच के स्टेशनों पर इन ट्रेनों को ठहराव नहीं दिया जा रहा है। रेलवे ने अभी इस तरह की छह ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है। इनमें एक ट्रेन शुक्रवार को नासिक से हटिया के बीच चलाई गई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए 72 बर्थ के कोच में सिर्फ 54 यात्री बिठाए गए। इनमें जयपुर से पटना और नासिक से लखनऊ के बीच भी ट्रेन चलनी है जो उत्तर मध्य रेलवे से होकर गुजरेगी।
- अभी जिन ट्रेनों को चलाने की अनुमति मिली है वे प्रारंभिक स्टेशन से सीधा आखिरी स्टेशन पर जाकर रुकेंगी। बीच के स्टेशनों पर न तो यात्री उतर सकेंगे और न ही बैठ सकेंगे। सिर्फ रनिंग स्टाफ को बदलने के लिए कुछ स्टेशनों पर ट्रेन को रोका जाएगा। नासिक से लखनऊ के बीच शनिवार को ट्रेन चलेगी कि नहीं, अभी इस पर आखिरी फैसला नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीत कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी उत्तर मध्य रेलवे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें