फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानचित्र से होगी कोरोना संक्रमित क्षेत्र की निगरानी

विज्ञापन
शांति भवन के पास बैरिकेडिंग लगाकर सील किया ओरछा गेट जाने वाला हॉट स्पॉट रास्ता।
विज्ञापन
झांसी। जिले में कोरोना संक्रमण के केस मिलने के बाद हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट जोन की निगरानी मानचित्र के जरिए की जाएगी। इसके लिए नगर निगम ने संक्रमित क्षेत्र का मानचित्र बनाने का काम शुरू कर दिया है। जिसके बाद संक्रमित क्षेत्र की हर छोटी से छोटी गली को मानचित्र के जरिए बैरियर लगाकर लॉक किया जाएगा।
विज्ञापन

महानगर में ओरछा गेट पर चार कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इस इलाके को प्रशासन ने हॉटस्पॉट मानते हुए पूरी तरह से लॉक कर दिया है। इसके बाद क्षेत्र में तमाम ऐसी छोटी गलियां हैं, जिनसे लोगों की आवाजाही हो रही है। वहीं कंटेनमेंट जोन में शामिल क्षेत्रों में भी तमाम गलियों पर अब तक बैरियर नहीं लग सके हैं। इसके लिए नगर निगम ने कोरोना संक्रमित क्षेत्र का मानचित्र बनाना शुरू कर दिया है। हर वार्ड के सुपरवाइजर और मानचित्रकारों की टीम इस काम में लगाई गई है। इसके साथ ही आईटी सेल भी गूगल मैप के जरिए संक्रमित क्षेत्र के डाटा की तलाश में जुटी है। अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने बताया कि पहले एक किमी क्षेत्र का मानचित्र बनाया गया था, लेकिन अब इसका क्षेत्र बढ़ा दिया गया है। मानचित्रकारों और नगर निगम की टीम दो किमी क्षेत्र का मानचित्र बना रही है। जिसके जरिए संक्रमित क्षेत्र की हर गली की निगरानी की जाएगी। इन गलियों को भी बैरियर लगाकर लॉक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें