पिछले कई दिनों से झांसी में कोरोना मरीज पॉजिटिव न आने के कारण लोग बेफिक्र थे। सोमवार सुबह अचानक थाना कोतवाली के ओरछा गेट में एक महिला की पॉजीटिव रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया। लोग इतने सहम गए कि पुलिस की सख्ती से पहले खुद ही सख्ती करने में जुट गए। किसी के गलियों के बाहर पत्थर डालकर रास्ते बंद कर लिए तो किसी ने खुद रस्सी के सहारे बैरीकेटिंग लगाकर गलियां बंद कर दीं। दहशत इतनी रही कि लोगोेें ने खुद को घरों में कैद कर लिया। पुलिस के सायरन बजी गाड़ियां निकलने पर लोग छतों से आकर देखते रहे।