फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी मंडल में कोरोना से सातवीं मौत

विज्ञापन
corona death
विज्ञापन
झांसी। लकवे का अटैक पड़ने पर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती उरई के वृद्ध की रविवार की सुबह मौत हो गई। मरने के बाद रात को आई रिपोर्ट में वृद्ध में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। अब वृद्ध की हिस्ट्री खंगालकर उनके परिजनों को क्वारंटीन करने की तैयारी है। मंडल में कोरोना से यह सातवीं मौत है।
विज्ञापन

रेलवे से सेवानिवृत्त 70 साल के वृद्ध वर्ष 2016 में कानपुर से उरई के राजेंद्र नगर निवासी अपने दामाद के घर पर आकर रहने लगे थे। उन्हें 10-12 साल पहले भी लकवे का अटैक पड़ चुका था। तीन-चार दिन पहले भी उन्हें दोबारा लकवा का अटैक पड़ गया। इस पर परिजन उन्हें उरई मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां से झांसी रेफर कर दिया गया। रविवार की सुबह उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं शाम को उनके मरने के बाद आई रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें