फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड मौतें थामने के लिए बदला इलाज का तरीका

विज्ञापन
कोरोना - फोटो : ??????
विज्ञापन
झांसी। जिले में कोरोना वायरस के मामलों से जितना डर नहीं फैला है, उससे कहीं अधिक भयावह स्थिति कोविड से होने वाली मौतों की वजह से हुई है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कोविड मरीजों के इलाज का तरीका बदल दिया है। अब मेडिकल कॉलेज आने वाले मरीजों को तुरंत ऑक्सीजन लगाई जाएगी। इसके अलावा तत्काल उनका एक्सरे होगा। ताकि, फेफड़ों में संक्रमण की स्थिति का पता लग सके। गंभीर स्थिति होने पर तुरंत मरीज को आईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

झांसी में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 81 पहुंच चुकी है, जबकि इस बीमारी के चलते नौ लोगों की जान जा चुकी है। शासन का भी विशेष जोर है कि कोविड से किसी की जान न जा पाए लेकिन झांसी की कोविड मृत्यु दर लगभग 12 प्रतिशत है, जो कि बहुत अधिक है। इसके चलते अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इलाज का तरीका बदल लिया है। अब मेडिकल कॉलेज आने वाले मरीज को तत्काल ऑक्सीजन लगाई लाएगी। ताकि, शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो रही हो तो उसे दूर किया जा सके। इसके अलावा उसका तुरंत एक्सरे भी किया जाएगा, जिससे फेफड़े में संक्रमण की स्थिति का पता लगाया जा सके। जांच रिपोर्ट में हालत गंभीर नजर आती है तो उसका तेजी से उपचार शुरू कर दिया जाएगा। कॉलेज प्रशासन की इलाज की यह बदली रणनीति कोविड मरीजों की जान बचाने में कितनी कारगर होगी, यह तो भविष्य में ही पता चलेगा लेकिन प्रयास जरूर तेज हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें