झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण के लिए सरकार द्वारा लागू किए गए साप्ताहिक कर्फ्यू का रविवार को दूसरे दिन महानगर में खासा असर देखने को मिला। सुबह हल्की हलचल के बाद दोपहर से महानगर के सभी बाजारों, प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। आवश्यक सेवाओं को छोड़ बाकी सभी गतिविधियां ठप बनी रहीं।
कोरोना वायरस का संक्रमण बेकाबू रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। नए मरीजों के सामने आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसके साथ ही बढ़ रहे हैं मौत के आंकड़े। संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सरकार द्वारा पहले दो दिवसीय साप्ताहिक कर्फ्यू लागू किया था। लेकिन, इस सप्ताह से इसकी अवधि बढ़ाकर तीन दिन कर दी गई है। रविवार को दूसरे दिन महानगर सन्नाटे के आगोश में डूबा नजर आया। लोगों को बेवजह घरों से बाहर आने से रोकने के लिए पुलिस को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। बल्कि, संक्रमण से बचने के लिए लोग खुद ही घरों से बाहर नहीं निकले। जो निकले भी तो उन्हें पुलिस की रोकटोक का सामना करना पड़। कर्फ्यू के दरम्यान दवा, फल, सब्जी की दुकानें खुली रहीं। हालांकि, सुबह जरूर पुराने शहर के अंदरूनी हिस्से में चहल पहल देखने को मिली। लोग गली के नुक्कड़ों पर जमा होकर गप्पे लड़ाते भी नजर आए। कर्फ्यू के दौरान बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। ऑटो न ?ि?मलने से उन्हें पैदल ही सफल तय करना पड़ा।