फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे ही दिन खराब हुई कोरोना जांच की मशीन

विज्ञापन
corona cheakup machine impaired
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस की जांच शुरू हुए दो दिन ही हुए थे कि मशीन खराब हो गई। मशीन खराब होने से कई संदिग्ध रोगियों की जांच अटक गई। कॉलेज प्रशासन ने इंजीनियर को सूचना दी। हालांकि, शाम को मशीन सुधर गई।
विज्ञापन

पहले भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर), नई दिल्ली और फिर पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से स्वीकृति मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज में बुधवार से कोरोना की जांच शुरू हुई थी। दो दिन ही मशीन चल सकी थी कि शुक्रवार को उसमें तकनीकी समस्या आ गई। कॉलेज के चिकित्सकों ने काफी प्रयास किया लेकिन सैंपल की जांच नहीं हो सकी। इस बीच, मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीज जांच के इंतजार में दिनभर बैठे रहे। कॉलेज प्रशासन ने इंजीनियर को सूचना देकर मशीन सुधारने के लिए कहा। बताया गया कि शाम को मशीन सुधर गई। मशीन सुधरने के बाद मरीजों का सैंपल लगाया गया। सैंपल लगने के तीन घंटे बाद जांच रिपोर्ट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें