फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन लगवाने के दो दिन बाद महिला की मौत

विज्ञापन
जनपद के रक्सा थाना क्षेत्र की रहने वाली है महिला। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन लगवाने के दो दिन बाद महिला की मौत
विज्ञापन

झांसी। जिले के रक्सा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला की कोरोना वैक्सीन लगवाने के दो दिन बाद मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मृतका को दो दिन पहले कोरोना वैक्सीन लगी थी। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। जबकि डाक्टर हार्टअटैक से मौत होने की बात कह रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जिसके बाद जांच के लिए बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
झांसी जिले के रक्सा थाना क्षेत्र निवासी महिला हीरा 45 पत्नी हरिदयाल नगर निगम में संविदा सफाई कर्मचारी थी। महिला के पति हरिदयाल का आरोप है कि उसकी पत्नी ने 22 फ रवरी को पैरामेडिकल में कोविड वैक्सीन लगवाई थी। इसके बाद वह घर लौटी तो घबराहट और पेट दर्द की शिकायत होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष अशोक प्याल का कहना है कि महिला सफाई कर्मचारी की मौत पर जिला प्रशासन ने कोई संज्ञान नहीं लिया। जबकि सफाई कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने से पहले स्वास्थ्य परीक्षण और जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें