फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम के ठेकेदार ने की पार्षद से अभद्रता

विज्ञापन
nagar nigam jhansi - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। महानगर में पेयजल पाइपलाइन बिछा रहे जल निगम के कई ठेकेदारों की मनमानी चरम पर है। खोदी गई सड़क को मरम्मत करने के लिए कहने पर एक ठेकेदार ने पार्षद से अभद्रता कर दी। ठेकेदार ने पार्षद को धमकाते हुए सड़क का मरम्मत कराने से मना कर दिया। पार्षद ने मामले की शिकायत डीएम से करते हुए दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर पांच ईसाईटोला प्रथम क्षेत्र के पार्षद सिद्धार्थ अहिरवार ने बताया कि क्षेत्र में जल निगम की पेयजल परियोजना के तहत पाइपलाइन डाली जा रही है। इस काम में ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं। ठेकेदार सड़क को खोदकर पाइपलाइन बिछा देते हैं, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं करतेे, जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। थाना प्रेमनगर के पीछे काली मंदिर से श्मशान घाट जाने वाली गली में सड़कें दुर्दशा की शिकार हैं। वहीं बिहारीपुरा मुहल्ले में सड़क खोदने से लोग हादसों के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब ठेकेदार से शिकायत की गई, तो ठेकेदार ने अभद्र व्यवहार किया और धमकी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार की जल निगम के अधिकारियों से साठगांठ है, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें